छत्तीसगढ़

CG: किसानों के खाते से खाद के नाम पर लोन की राशि काट ली गई, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 March 2022 7:40 AM IST
CG: किसानों के खाते से खाद के नाम पर लोन की राशि काट ली गई, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

रायगढ़: जिले में लोन लिए बिना ही किसानों के खाते से खाद के नाम पर लोन की राशि काट ली गई। 50 किसानों के खाते से लोन ने नाम पर राशि काट ली गई। सारंगढ़ ब्लॉक के गाताडीह सोसाइटी के करीब 100 से अधिक किसानों ने इस संबंध में लिखित शिकायत की है।

किसानों का कहना है कि उन्होंने खाद के नाम पर एक पैकेट तक नहीं खरीदा, लेकिन खाते में 70 से 80 बोरी खाद की इंट्री दिखाते हुए राशि काट ली गई है। किसानों ने काटी गई राशि की वापसी की मांग की है।
वहीं भाजपा मामले में समिति प्रबंधकों की मिलीभगत का आरोप लगाते मामले की जांच की मांग की है। चर्चा है कि किसानों को खाद और बीज पर सब्सिडी मिलता है। समितियों ने इसी का फायदा उठाते हुए कई किसानों के नाम पर खाद की फर्जी इंट्री दिखा दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story