छत्तीसगढ़

CG: KTM बाइक घर में जा घुसी, युवक की मौत

Shantanu Roy
17 Feb 2025 9:54 PM IST
CG: KTM बाइक घर में जा घुसी, युवक की मौत
x
छग
Homehorse. घरघोड़ा। घरघोड़ा के वार्ड 5 छाल रोड में तेज रफ्तार KTM मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पत्रकार पिंगल बघेल के घर में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक:
राहुल यादव फूल सिंह यादव (उम्र 20 वर्ष)

गंभीर रूप से घायल:
देवेंद्र राठिया (उम्र 19), पिता राजाराम राठिया
नेतराम राठिया (उम्र 19), पिता भगतराम

तीनों युवक घरघोड़ा के कसैया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज घरघोड़ा अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण हादसा हो गया।
Next Story