छत्तीसगढ़

CG: उर्दना बस्ती मारपीट केस में कोतवाली पुलिस की सख्ती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
23 Dec 2025 6:38 PM IST
CG: उर्दना बस्ती मारपीट केस में कोतवाली पुलिस की सख्ती, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दना बस्ती में हुई गंभीर मारपीट की घटना पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई गैर-जमानतीय धाराओं के तहत की गई है। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार टांगी और बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्दना बस्ती निवासी नीरज मिंज पिता मानसिंह मिंज (उम्र 23 वर्ष) ने दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 दिसंबर की रात वह अपने पड़ोसी शिवराज मिंज के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दीपक चौहान अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से मौके पर पहुंचा। आरोपियों के हाथ में टांगी जैसे धारदार हथियार थे।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले खानपान के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं होने की बात कहने पर उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान मुख्य आरोपी दीपक चौहान ने अपने हाथ में रखी टांगी से शिवराज मिंज के दाहिने कंधे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। लोगों को आता देख आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। घायल शिवराज मिंज को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 667/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

विवेचना के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक चौहान पिता पिताम्बर चौहान (उम्र 21 वर्ष), निवासी ढिमरापुर चौक, दीनदयाल कॉलोनी, रायगढ़ को तलब कर थाना लाया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उर्दना बस्ती जाकर पैसे मांगने, मना करने पर गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा टांगी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की
टांगी
(लकड़ी के बेंट सहित) और डेस्टीनी प्राइम स्कूटी बिना नंबर को गवाहों के समक्ष जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी दीपक चौहान को 23 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं, प्रकरण में शामिल दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में एसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु एवं आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायगढ़उर्दना बस्तीमारपीट मामलाकोतवाली पुलिसदीपक चौहान गिरफ्तारटांगी से हमलागैर-जमानतीय धाराएंन्यायिक रिमांडपुलिस कार्रवाईअपराध समाचारRaigarhUrdana Bastiassault caseKotwali policeDeepak Chauhan arrestedattack with sicklenon-bailable sectionsjudicial remandpolice actioncrime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story