छत्तीसगढ़

CG : अपहरण, रेप फिर मर्डर, दो युवकों ने किया युवती से हैवानियत

Nil dhankar
11 Sept 2021 12:50 PM IST
CG : अपहरण, रेप फिर मर्डर, दो युवकों ने किया युवती से हैवानियत
x
छत्तीसगढ़

बेमेतरा जिले के चंदनु चौकी क्षेत्र में हुई घटना से सनसनी फैल गया है दरअसल गांव में अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पूरा मामला बेमेतरा जिले के चंदनु चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी का है, जहां पर बीते दिवस दोपहर को अपने मां के साथ खेत में काम कर युवती घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसकी मां तालाब में नहाने चली गई इधर युवती को अकेली देख गांव के दो युवकों ने उनका अपहरण कर दूर खेत में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद युवती की हत्या कर दी गई।

इधर जब मां घर पहुंची तो युवती के घर नहीं पहुंचने पर छानबीन की गई तो पता चला दो युवकों द्वारा युवती को जबरदस्ती खींचते हुए खेत की ओर ले गए थे। जानकारी के बाद परिजनों ने युवती की अपहरण की सूचना थाने को दी, परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लिया तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी टिकेंद्र कोसले और भूपेंद्र सतनामी को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने उनका अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करना स्वीकार कर लिया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Next Story