छत्तीसगढ़

CG जॉब: प्लेसमेंट कैम्प में होगी बंपर भर्तियां, जानिए विस्तृत जानकारी

Rounak Dey
29 Aug 2021 11:42 AM IST
CG जॉब: प्लेसमेंट कैम्प में होगी बंपर भर्तियां, जानिए विस्तृत जानकारी
x
छत्तीसगढ़

दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 2 सितंबर को रोजगार कैंम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प के माध्यम से वैल्यू बैंकर (आई.सी.आई.सी.आई बैंक) के 24 पदों और टेली ट्रेनर (एन.आई.लिमिटेड) के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर अथवा फेसबुक पेज का अवलोकन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने जानकारी दी है कि जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र स्कोप सूरजपुर में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा 06 सितम्बर को प्रातः 11.00 से 03.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आई.टी.आई. वाड्रफनगर में किया गया है। स्कोप सूरजपुर में मास्टर ट्रेनर ऑटोमोटिव, मास्टर ट्रेनर इलेक्ट्रीकल, प्लेसमेंट ऑफिसर, मोबिलाईजर, कॉउंसलर एवं भृत्य पदों हेतु भर्ती किया जाना है। आवेदक को समस्त अंकसूची की मूलप्रति एवं समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट फोटो के साथ परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Next Story