छत्तीसगढ़

CG JOB: यहां स्कूल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 10 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई

jantaserishta.com
26 Jun 2021 9:02 PM IST
CG JOB: यहां स्कूल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 10 जुलाई तक कर सकते है अप्लाई
x
जानें पूरी डिटेल्स

धमतरी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड कुरूद, मगरलोड व नगरी में किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी डा. रजनी नेल्सन ने बताया कि इन शालाओं में अंग्रेजी माध्यम व्याख्याता, प्रधानपाठक (पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला) शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रंथपाल, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक सहित सहायक सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 शाम 5.00 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक विज्ञापन की विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप तथा पात्रता शर्तों का विवरण जिले की वेबसाइट http://dhamtari.gov.in तथा जिला शिक्षा कार्यालय की विभागीय वेबसाइट http://deodhamtari.in से डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story