छत्तीसगढ़

CG JOB: ITI में इन पदों पर निकली भर्ती...10 नवंबर तक कर सकते है आवेदन

Admin2
21 Oct 2020 3:30 PM IST
CG JOB: ITI में इन पदों पर निकली भर्ती...10 नवंबर तक कर सकते है आवेदन
x
इस लिंक पर डाउनलोड करे आवेदन फॉर्म

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरूद में प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में प्रशिक्षण कार्य पूरा कराने के लिए स्वीकृत पद के रिक्त पदों के विरूद्ध मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आगामी 10 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था के प्राचार्य से मिली जानकारी के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी आई.टी.आई. कुरूद में उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप संस्था से अथवा जिले के वेबसाईट से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में पूर्ण विवरण का अवलोकन संस्था के सूचना पटल पर किया जा सकता है।



Next Story