छत्तीसगढ़

CG JOB: स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी, 54 पदों पर होगा चयन

Admin2
28 July 2021 11:20 AM IST
CG JOB: स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी, 54 पदों पर होगा चयन
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

जगदलपुर। स्टाफ नर्स भर्ती हेतु प्रशिक्षित मितानीनों से आमंत्रित आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाएं के संयुक्त संचालक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टाॅफ नर्स के 54 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें पांच वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाली मितानीनों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है तथा सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर चार अगस्त को शाम पांच बजे तक ई-मेल आईडी [email protected] के माध्यम से प्रेषित किया जा सकता है। दावा-आपत्ति केवल पांच वर्ष मितानीन के कार्य अनुभव पर ही किया जा सकेगा। किसी अन्य कारण से किया गया दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। दावा-आपत्ति के लिए हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सप्रमाण ई-मेल के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Next Story