छत्तीसगढ़

CG JOB अलर्ट: जनपद पंचायतों में किया जाएगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

jantaserishta.com
25 Feb 2022 2:28 PM IST
CG JOB अलर्ट: जनपद पंचायतों में किया जाएगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
x

जगदलपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल द्वारा 25 फरवरी से 04 मार्च 2022 तक जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल पद 550 हेतु चयन किया जाएगा। जिसमें सुरक्षा जवान के 450 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 80 पद एवं भर्ती अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत बकावंड में 25 फरवरी 2022 को एवं जनपद पंचायत बस्तर 26 फरवरी 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक सुरक्षा जवान हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, जनपद पंचयात लोहणडीगुड़ा 28 फरवरी 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु योग्यता 12वीं पास उत्तीर्ण, जनपद पंचायत तोकापाल 01 मार्च 2022 प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्यूटर डिप्लोमा एवं एनसीसी प्रमाण पत्र, जनपद पंचायत बास्तानार में 02 मार्च 2022 एवं जनपद पंचायत दरभा में 03 मार्च 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक एनसीसी ''सी'' सर्टिफिकेट योग्यताधारीी आवेदक को प्राथमिकता दिया जाएगा साथ ही लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में 04 मार्च 2022 को प्रातः 11 से संध्या 4 बजे तक ऊँचाई 168 सेंमी. शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story