CG जॉब अलर्ट: रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर: जिला रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में 22 जून को प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 160 रिक्तियों पर भर्ती किया जावेगा। प्लेसमेंट कैंप में सेक्युरिटी गार्ड के 50 पद, सेक्युरिटी सुपरवाईजर के 10 पद एवं फिल्ड ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दिया जावेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





