छत्तीसगढ़

CG: धान उपार्जन केन्द्र डोड़की में धान खरीदी का शुभारंभ

Shantanu Roy
15 Nov 2024 12:30 AM IST
CG: धान उपार्जन केन्द्र डोड़की में धान खरीदी का शुभारंभ
x
छग
MCB. एमसीबी। 14 नवंबर 2024 को मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम डोंडकी में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। जनपद सदस्य अनिता सिंह ने कृषक प्रीतम सिंह का श्रीफल एवं फूल माला से धान उपार्जन केन्द्र में किया स्वागत। इस दौरान राजेन्द्र मिश्रा मंडल महामंत्री, रवि गुप्ता विधायक प्रतिनिधि,जीवन दीप समिति केल्हारी भगवान सिंह,दखल सिंह,संतोष मिश्रा,राजू चेरवा मंडल अध्यक्ष,कोमल प्रसाद मौर्य मंडल महामंत्री, हरिओम पांडेय एवं समस्त कार्यकर्ता
गण उपस्थित थे।


डोंडकी में धान खरीद हेतु कुल 1 एक टोकन जारी किया गया था। जिसमें 1 टोकन के माध्यम से प्रथम कृषक प्रीतम सिंह से धान खरीदी प्रारम्भ किया गया। प्रीतम सिंह के टोकन के माध्यम से लगभग 24.80 क्विंटल धान क्रय किया गया। समिति प्रबंधक एवं समस्त कर्मचारी सभी उपस्थित सम्मानीय लोगों के समकक्ष आज 14 नवंबर 2024 को धान खरीदी डोंडकी में शुभारंभ किया गया एवं चेक लिस्ट अनुसार धान खरीदी हेतु डोंडकी के प्रभारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया।
Next Story