छत्तीसगढ़

CG: भाई की हत्या बदला लेने तीन साथियों युवक का सिर कुचला, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Oct 2024 5:02 PM GMT
CG: भाई की हत्या बदला लेने तीन साथियों युवक का सिर कुचला, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवकी की निर्मम हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने सोमवार देर रात युवक की ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने मृतक के घर जाकर परिजनों को उसकी हत्या की जानकारी दी। दरअसल आरोपी अपने भाई के मर्डर के लिए मृतक को जिम्मेदार मानता था। इसके चलते दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। थाना पुलिस ने बताया कि राजीव नगर दुर्ग निवासी दादू देशमाने 34 वर्ष को सोमवार शाम चंडी मंदिर चुनरी चढ़ाने लगा था। वापसी में की रात लगभग 12:30 बजे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलतेकी रात लगभग 12:30 बजे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मठपारा के पास रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने ईंट एवं पत्थर से युवक के सिर को कुचल दिया। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल दादू देशमाने को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर कोतवाली थाना की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस बीच उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि राजीव नगर दुर्ग निवासी अनिल साहू उसके घर आया था। आते ही दरवाजे को खटखटाने लगा। उस दौरान घर में उसके अलावा उसकी सास मौजदू थी। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़के पास खड़े होकर उसकी सास को बताया कि उसने उनके बेटे किशन यादव एवं विशाल देवांगन उर्फ गोलू के साथ मिलकर मार दिया है। इसके अलावा मृतक दादू की पत्नी ने बताया कि
आरोपी
अनिल के भाई की वर्ष 2016 में हत्या हो गई। उसके लिए अनिल मृतक दादू को जिम्मेदार मानता था। इसके चलते तब से उसने रंजिश पाल रखी थी। इस पर पुलिस की टीम ने विवेचना प्रारंभ कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित अंदानी, दीनदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, सतीश साहू, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटणकर, नवीन यादव, केशव कुमार, अलाउद्दीन शेख, किशोर भगत, डोमन साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Next Story