छत्तीसगढ़

CG: पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, FIR दर्ज

Shantanu Roy
10 Feb 2025 3:50 PM GMT
CG: पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, FIR दर्ज
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ग्रामीण घर का चावल बेचकर शराब पीता था। जब उसकी पत्नी ने उसे मना किया, तो पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कर्राहन की रहने वाली ललिता सिदार (27) की शादी करीब 6 साल पहले सामाजिक रीति-रिवाज से अभिमन्यु सिदार के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद कुछ साल दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में अभिमन्यु घर के चावल, दाल को बेचकर शराब पीने लगा। जब ललिता ने उसे ऐसा करते देखा तो अपने पति को मना की, लेकिन इस बात से वह नाराज होकर विवाद करने लगता था।


रविवार की शाम अभिमन्यु शराब के नशे में घर आकर विवाद करने लगा और घर के चावल को फिर से बेचने के लिए ले जाने लगा। जिसे देखकर ललिता उसे रोकी, तो अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे डंडा से उसके सिर और माथे पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जब किसी तरह वहां का माहौल शांत हुआ तो ललिता लैलूंगा थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Next Story