छत्तीसगढ़
CG: पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने की मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Shantanu Roy
23 Jun 2025 6:14 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। शहर के बुधवारी बस्ती इलाके में रविवार रात एक घरेलू विवाद उस समय बवाल में बदल गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में दो युवकों के साथ देख लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डॉयल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को आवश्यक नसीहत देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने आगे कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई है।
क्या है पूरा मामला?
घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने मायके बुधवारी बस्ती में रह रही थी, जबकि उसका पति कुसमुंडा के कुचैना क्षेत्र में रहता है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला अपने मायके चली आई थी। पति ने उसे मनाने के कई प्रयास किए, लेकिन वह वापस नहीं गई। रविवार की रात पति बिना सूचना के अचानक पहुंच गया, और जब उसने कमरे का दृश्य देखा, तो हक्के-बक्के रह गया। दावा किया गया है कि महिला दो युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। इस पर पति बौखला गया और मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस की एंट्री और समझाइश
घटना की जानकारी मिलने पर डॉयल 112 और सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश दी। पुलिस ने पति से कहा कि किसी भी परिस्थिति में मारपीट नहीं की जा सकती, बल्कि उसे कानूनी रास्ता या कोर्ट का सहारा लेना चाहिए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस प्रशासन अब स्लम क्षेत्रों में किराएदारों के सत्यापन को लेकर और सख्त हो सकता है। पुलिस ने हाल ही में अभियान शुरू किया है, जिसके तहत मकान मालिकों से पूछा जा रहा है कि किराएदार कौन हैं, कहां से आए हैं और उनके दस्तावेज क्या हैं। अब इस तरह की घटनाओं को देखते हुए मकान मालिकों और किराएदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
Tagsकोरबा विवादबुधवारी बस्ती बवालघरेलू कलह मारपीटपति-पत्नी झगड़ाकिराएदार सत्यापनKorba domestic disputeBudhwari Basti fighthusband wife argumentmoral policingtenant verification Korbaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





