छत्तीसगढ़

CG: अस्पताल के कर्मचारी की बाइक चोरी

Shantanu Roy
16 Nov 2024 8:17 PM IST
CG: अस्पताल के कर्मचारी की बाइक चोरी
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। सोहम अस्पताल परिसर लभराखुर्द के मोटर सायकल स्टैण्ड से अस्पताल के एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई. अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नरेश कुमार साहू पिता साधराम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी वर्धमान नगर महासमुंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह वर्तमान में सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द महासमुंद में कार्यरत है। नरेश 25 अक्टूबर 2024 को सुबह ड्यूटी के लिए अपने मोटर सायकल से अस्पताल गया, शाम को ड्यूटी के पश्चात मोटर सायकल
स्टैण्ड
पर गया तो वहां से बाइक गायब था. उसकी मोटर सायकल क्र. CG 06 GQ 6427 कीमती करीब 20 हजार रुपये किसी ने चोरी कर ली है. आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली. मामले के शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध कायम किया है।
Next Story