छत्तीसगढ़

CG: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को कुचला, 6 गायों की मौत

Shantanu Roy
17 July 2025 6:33 PM IST
CG: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को कुचला, 6 गायों की मौत
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को रौंद दिया। हादसा गोंदा गांव के पास हुआ, जिसमें मौके पर ही 6 गायों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मवेशी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी और किसान सुरेश कुमार के अनुसार, सड़क किनारे कुल 19 गायें बैठी थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मवेशियों पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
Tagsसूरजपुर हादसातेज रफ्तार ट्रकमवेशियों की मौतगाय दुर्घटनाट्रक चालक फरारप्रतापपुर पुलिसSurajpur accidentspeeding truckcattle killedcow deathtruck driver abscondingPratappur policeroad mishapछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story