छत्तीसगढ़
CG: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Shantanu Roy
24 July 2025 9:06 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। शहर के नहर रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे सागर कंस्ट्रक्शन के पास उस वक्त हुई जब एक तेज़ रफ्तार फोर्ड ईकोस्पोर्ट (गाड़ी नंबर CG-28-B-3702) अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार कई मीटर तक घसीटता चला गया। इसके बाद कार पास में खड़ी डीलक्स गाड़ी के ऊपर चढ़ गई, जिससे क्षणभर के लिए इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार मुंगेली के एक निजी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर की है, जिसे कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था।
स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद घायल युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना के समय ड्राइवर नशे में था या लापरवाही बरती गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियंत्रण की उचित व्यवस्था करने की मांग की। एक स्थानीय निवासी ने कहा “यह सड़क अब काफी व्यस्त हो चुकी है। यहां रोज़ाना स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं चलते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार गाड़ियों का चलना सीधा जानलेवा खतरा है।” लोगों का कहना है कि पहले भी इस इलाके में कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई स्थायी उपाय नहीं किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और घायल युवक की पहचान और हालत की जानकारी ली जा रही है। हादसे के संबंध में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsमुंगेली सड़क हादसातेज रफ्तार कार दुर्घटनाबाइक सवार घायलसागर कंस्ट्रक्शन एक्सीडेंटFord EcoSport accidentMungeli road accidenttraffic negligenceoverspeeding caseCG-28-B-3702 crashroad safety appealछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





