छत्तीसगढ़
अपर कलेक्टर के आदेश को CG हाईकोर्ट ने कर दिया रद्द, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
6 April 2025 11:54 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बालोद जिले के एक राजस्व निरीक्षक से 2 लाख 24 हजार रुपये की वसूली के आदेश को खारिज कर दिया है। यह आदेश बालोद के अपर कलेक्टर द्वारा जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि वेतन निर्धारण में त्रुटि के चलते कर्मचारी को अधिक राशि का भुगतान किया गया, इसलिए वह राशि वसूल की जाए।
इस आदेश को चुनौती देते हुए बालोद निवासी सत्यनारायण सोनेश्वर ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि वे तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं और सर्वोच्च न्यायालय ने रफीक मसीह बनाम भारत सरकार प्रकरण में यह स्पष्ट किया है कि इस श्रेणी के कर्मचारियों से वेतन निर्धारण की त्रुटियों के चलते की गई अधिक राशि की वसूली न्यायसंगत नहीं है।
हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति विभू दत्त गुरु की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और प्रस्तुत दस्तावेजों के अवलोकन के बाद पाया कि याचिकाकर्ता से की जा रही वसूली सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध है। न्यायालय ने कहा कि तृतीय श्रेणी के कर्मचारी से इस प्रकार की वसूली असंवैधानिक है।
न्यायालय ने न केवल 14 जनवरी 2025 को जारी वसूली आदेश को रद्द कर दिया बल्कि कहा कि अब तक वसूली की गई हो, तो वह राशि याचिकाकर्ता को छह माह के भीतर लौटाना होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





