छत्तीसगढ़
CG भारी बारिश: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, अगले 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी
jantaserishta.com
17 Sept 2024 8:54 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज (सोमवार) से भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 3 घंटों के लिए बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑरेंज और कोरिया, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट है। यहां भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई जिससे रायपुर समेत कई जिलों में रात का मौसम ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड की ओर आगे बढ़ रहा है। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।
सोमवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में 150 मिमी रिकॉर्ड की गई। 3 स्थानों पर अति भारी और 6 जगहों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। जिले में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। रिमझिम बारिश और बदली के वातावरण के बीच शाम को अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 16 सितंबर तक 1139.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान औसत 1143 मिमी बारिश होती है। मानसून की विदाई को अभी 13 दिन बाकी है।
यानी अब जो बारिश होगी, वह प्रदेश के लिए बोनस होगा। पिछले साल प्रदेश में 1061 मिली मीटर बारिश हुई थी जो औसत से 7 प्रतिशत कम थी। लेकिन इस बार औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ बारिश अलर्टChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh rain alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





