छत्तीसगढ़

CG: नेशनल हाइवे में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिडंत, लगी आग

jantaserishta.com
5 Feb 2022 7:03 PM IST
CG: नेशनल हाइवे में दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिडंत, लगी आग
x
पढ़े पूरी खबर

राजनांदगांव. राजनांदगांव जिले के बाघ नदी थाना क्षेत्र के चिरचारी के पास मुंबई-हावड़ा नेशनल हाइवे में उस वक्त हडकंप मचा गया, जब दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिडंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते एक ट्रक में आग लग गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है

बता दें कि मुंबई-हावड़ा नेशनल हाइवे में तेज रफ़्तार दो ट्रक आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई. राजस्थान पासिंग की एक ट्रक लोहा भरकर नागपुर की तरफ जा रही थी और दूसरी ट्रक मुर्गी का दाना भरकर विपरीत उसी दिशा से आ रही थी. इसी बीच लगी दोनों ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई,जिसके बाद एक ट्रक में आगलग गई.
जानकारी के अनुसार ट्रक के अंदर चालक और कंडक्टर के फसे होने की खबर निकल कर सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाने का प्रयास जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story