छत्तीसगढ़
CG: साउंड सिस्टम बजाने पर परेशान हुआ हार्ट पेशेंट, लगा ली फांसी
Shantanu Roy
15 Sept 2024 11:02 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके में गणेश पंडाल पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक हार्ट पेशेंट ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुदकुशी के कारणों का जिक्र किया है और कुछ युवकों का नाम लिखा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम धन्नू साहू है जो की हार्ट पेशेंट थे और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनके घर के पास गणेश पंडाल में कुछ युवक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे, इस दौरान धन्नू ने उन्हें साउंड कम करने या फिर बंद करने को कहा। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और वह धन्नू से विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे थे, तब पुलिस ने समझाइस देकर दोनों पक्ष को छोड़ दिया था।
जानकारी के मुताबिक, थाने में विवाद शांत होने के बाद फिर से युवक डीजे बजाते हुये गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान गोल्डी वर्मा नाम के युवक ने साउंड सिस्टम लगाने का परमिशन लेटर धन्नू के मुंह पर फेंका था। इस बेज्जती और मानसीक प्रताड़ना से आहत धन्नू ने आज अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिनकी तलाशी की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





