छत्तीसगढ़

CG: जंगली हाथी के हमले से युवती की मौत, वन विभाग की टीम ने शव को किया बरामद

jantaserishta.com
15 Jan 2022 6:55 PM IST
CG: जंगली हाथी के हमले से युवती की मौत, वन विभाग की टीम ने शव को किया बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

कोरबा: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक जंगली हाथी के हमले में एक युवती की मौत हो गई है। सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के घुई गांव में जंगली हाथी के हमले में पान कुंवर (22) की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे घुई गांव निवासी पान कुंवर जंगल में बकरी चराने और लकड़ी एकत्र करने गई थी और इस दौरान एक जंगली हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और कुचलकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया तथा युवती का शव बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि युवती के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिये गये है और 5.75 लाख रुपए की शेष राशि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जायेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story