छत्तीसगढ़
CG: मकान बिक्री के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
Shantanu Roy
25 Jun 2025 3:18 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। मकान बिक्री के नाम पर एक ही प्रॉपर्टी को दो अलग-अलग लोगों को बेचने की कोशिश कर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों पोषण निषाद, शकुन निषाद और प्रीति निषाद को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी हुस्ना बेगम को जेल भेजा जा चुका है, जबकि वसीम खान नामक आरोपी अब भी फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने भिलाई निवासी संतोष कुमार देशमुख से मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये एडवांस लिए और एक इकरारनामा भी तैयार किया। लेकिन बाद में उन्हीं आरोपियों ने लालच में आकर वही मकान मोहम्मद वसीम खान को 46.5 लाख रुपये में बेचने की नई डील कर ली और उससे 5 लाख रुपये एडवांस भी ले लिया।
जब संतोष देशमुख को इस डील की जानकारी मिली तो उन्होंने वसीम और उसकी पत्नी हुस्ना बेगम से रजिस्ट्री रोकने की अपील की। मगर उन्होंने 5 लाख रुपये की भरपाई की शर्त रखी, जिसके बाद संतोष ने 3.30 लाख रुपये और दिए। बावजूद इसके मकान हुस्ना बेगम के नाम पर रजिस्ट्री कर दी गई। धोखाधड़ी से क्षुब्ध संतोष देशमुख ने अंजोरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद IPC की धारा 420 और 120 (बी) के तहत अपराध क्रमांक 196/2025 दर्ज किया। 12 जून को आरोपी हुस्ना बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके पास से धोखाधड़ी की राशि में से केवल ₹5,500 जब्त किए गए हैं, बाकी रकम खर्च हो चुकी बताई गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है, वहीं मुख्य आरोपी वसीम खान की तलाश जारी है।
Tagsधोखाधड़ीमकान बिक्री विवादआरोपी गिरफ्तारफर्जी रजिस्ट्रीभिलाई क्राइमBhilai fraud casehouse fraudproperty cheatingFIR 420 IPCDurg police newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





