छत्तीसगढ़

CG: बिजली ट्रांसफॉर्मर से झुलस गई चार साल की मासूम, ऑपरेशन से पहले निकली कोरोना संक्रमित, फिर...

jantaserishta.com
2 Feb 2022 7:27 PM IST
CG: बिजली ट्रांसफॉर्मर से झुलस गई चार साल की मासूम, ऑपरेशन से पहले निकली कोरोना संक्रमित, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर

कोरोना महामारी रोज विडंबनाओं की तस्वीर दिखा रहा है। कोरबा की एक चार साल की मासूम बच्ची बिजली के झटके से झुलस गई। इलाज के लिए उसे रायपुर लाया गया। ऑपरेशन से पहले पता चला कि उसे कोरोना है। उसका ऑपरेशन का शेड्यूल टाल दिया गया। उसे कोरोना वार्ड में भर्ती करने के लिए दूसरे अस्पताल लाया गया, जहां उसे ICU में रखा गया है।

कोरबा से आई चांदनी ने बताया, उसकी चार साल की बहन मीनाक्षी ने अनजाने में घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को छू लिया। इसकी वजह से उसके दोनों हाथ झुलस गए। सभी लोग उसे लेकर रायपुर आए। यहां डीकेएस अस्पताल में उसे ले जाया गया। वहां ऑपरेशन होना था। वहां बताया गया कि उसको कोरोना है। यहां भर्ती नहीं की जा सकती। इसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाएं। उसके बाद परिजन बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है, बच्ची को ICU में रखकर निगरानी की जा रही है। सर्जन ने उसकी जांच कर ली है। उसके इलाज की प्रक्रिया चल रही है। इसमें कोई कोताही नहीं होगी। डॉक्टरों का कहना है, कोरोना संक्रमण का असर संभावनाओं से कहीं अधिक व्यापक है। एकदम सामान्य से दिख रहे लोग भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। दुर्घटनाओं और दूसरी बीमारियों के शिकार लोग जब अस्पताल पहुंच रहे हैं तो संक्रमित होने का पता चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story