छत्तीसगढ़
CG: टी स्टॉल में घुसकर पहले गांजा पिया, फिर रुपए चुराकर हुआ फरार
Shantanu Roy
21 April 2025 10:43 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक अजीब चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक टी स्टॉल को निशाना बनाया। चोर पीछे की जाली तोड़कर दुकान में घुसे। सबसे पहले उन्होंने दुकान में ही गांजा पिया। इसके बाद दुकान से सिगरेट, गुटखा और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना जुलाई माता मंदिर के पास स्थित एक टी स्टॉल की है, जो विंध्यवासिनी मंदिर के बगल में है। दुकानदार कुणाल मिश्रा ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पहुंचे, तो ताला बाहर से बंद था लेकिन पीछे की जाली टूटी हुई थी। दुकान के भीतर घुसकर अज्ञात चोरों ने करीब 4,000 रुपए का सामान और 600 रुपए नकद चोरी कर लिया। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर बैठकर गांजा और सिगरेट पी।
जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब दुकान खोली गई तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उन्होंने सिटी कोतवाली थाना में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की जांच की जा रही है, और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आए दिन लोग वहां गांजा पीते हैं और छोटी दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करते हैं। दुकानदारों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और ठोस कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का अंदेशा है कि इस वारदात में करीब तीन चोर शामिल हो सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





