
x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई के जामुल थाना में एक ऐसा केस आया, जिसमें जामुल पुलिस उलझ कर रह गई है। दो महिला और उनके परिवार के बीच हुई मारपीट में जामुल पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज किया। FIR दर्ज होने के बाद एक महिला ने उसके साथ गैंगरेप होने का आरोप लगा डाला। महिला ने आरोप लगाया कि वो जहां रहती है वहां उसके साथ तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के इस गंभीर आरोप के बाद जामुल पुलिस इतना परेशान हो गई कि टीआई कपिलदेव पांडेय ने तुरंत इसकी पूरी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों दी। इसके बाद उन्होंने जहां महिला रहती है उस मोहल्ले के सभी लोगों का बयान दर्ज कराया।
बयान में लोगों ने रेप वाली बात को पूरी तरह से झूठ बताया। उन्होंने कहा कि यदि महिला के साथ रेप हुआ होता वो मारपीट की एफआईआर के समय ही सबसे पहले रेप की शिकायत दर्ज कराती, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद उसने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए झूठा आरोप लगाया है। थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि घटना 27 फरवरी 2025 की दोपहर की है। जामुल में आम्रपाली अपार्टमेंट के पीछे बांबे आवास निवासी चंपा विश्वकर्मा, पिंकी, रजनी, रवि विश्वकर्मा और महिला और उसके बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष मारपीट करने के बाद जामुल थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे थे। पुलिस ने सभी का मुलाहिजा करवाया और उसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया था।
रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान दोनों पक्षों ने केवल मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस ने उन्हीं धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया। इसके बाद महिला इलाज के नाम से अस्पताल में भर्ती हुई और वहां जाकर आरोप लगाया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। जब ये जानकारी पुलिस के पास आई तो पुलिस के पैर तले जमीन खिसक गई। टीआई ने बताया जब मोहल्ले के लोगों का बयान दर्ज किया तो उन्होंने बताया कि झगड़ा के समय महिला बार-बार ये धमकी दे रही थी कि वो सभी को रेप केस में फंसा देगी। उसने थाने में सबके सामने कुछ नहीं बोला, लेकिन बाद में उनको फंसाने के उद्देश्य से झूठा आरोप लगा दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





