छत्तीसगढ़
CG: महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Shantanu Roy
12 Feb 2025 4:51 PM GMT
![CG: महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप CG: महिला डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/12/4381569-untitled-31-copy.webp)
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर का सिम्स मेडिकल कॉलेज एकबार फिर चर्चा में है। यहां कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने अपने ही विभागाध्यक्ष पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ डाक्टर्स फेडरेशन व सीएम सचिवायल से की है। इधर, महिला डॉक्टर के आरोपों से सिम्स में हड़कंप मचा हुआ है। प्रबंधन ने जांच के लिए मामला महिला उत्पीड़न जांच समिति को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला मेडिसिन विभाग से जुड़ा हुआ है। जहां की पीजी छात्रा ने उसी विभाग के एचओडी डॉ. पंकज पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला डाक्टर ने अपनी शिकायतों में आपातकालीन ड्यूटी के दौरान उनका मोबाइल तोड़ने, ड्यूटी में मौखिक दुर्व्यवहार, अनुचित स्पर्श और दुर्भावनापूर्ण कार्य का वातावरण बनाने का आरोप लगाया है।
महिला डॉक्टर ने कहा कि, इसके कारण उनका कार्य बाधित हो रहा है और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। महिला डॉक्टर ने इसके साथ ही डीन स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के कारण फेडरेशन व सीएम सचिवायल से न्याय की मांग की है। हालांकि, महिला डॉक्टर के इन आरोपों के बीच विभागाध्यक्ष डॉ पंकज इसे दुर्भावनापूर्ण शिकायत बता रहे हैं।
उनका कहना है, कि शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों को परेशान करती हैं। उनके खिलाफ मरीजों से अवैध वसूली की शिकायतें हैं। संबंधित शिकायतों पर पर्दा डालने के लिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई हैं। विभागाध्यक्ष ने मामले में महिला डॉक्टर पर ही जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए प्रबन्धन से जांच व कार्रवाई की मांग की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in HindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story