छत्तीसगढ़
CG: किसानों को हो रहा लाखों का नुकसान, मुआवजे के लिए लगाई गुहार
Shantanu Roy
20 Nov 2024 12:35 AM IST

x
छग
Patharia. पथरिया। मुंगेली जिले के ग्राम परसदा के गंगद्वारी में आज पांच अलग-अलग किसानों के खलिहानों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपए का धान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, किसानों ने खेतों से काटा हुआ धान खलिहानों में रखा हुआ था। तभी अज्ञात कारणों से खलिहानों में आग लग गई, जिसने तेजी से पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया। बता दें कि आग इतनी तीव्र थी कि किसानों को कुछ समझने या बचाव का मौका नहीं मिला। आगजनी से हुए भारी नुकसान को लेकर किसानों ने पथरिया थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।
इस मामले की जांच के साथ मुआवजे की मांग की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो चुका है। 14 नवम्बर से अब तक मात्र तीन दिन की खरीदी में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का आकड़ा 3 लाख टन के पार पहुंच गया है। राज्य सरकार प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। चालू विपणन वर्ष में 160 लाख टन धान उपार्जन का अनुमान है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





