छत्तीसगढ़

CG धमाका VIDEO: कैम्प के पास मिला नक्सलियों का दागा गया देशी रॉकेट...जवानों ने ब्लास्ट कर किया नष्ट

Admin2
21 Jan 2021 4:08 PM IST
CG धमाका VIDEO: कैम्प के पास मिला नक्सलियों का दागा गया देशी रॉकेट...जवानों ने ब्लास्ट कर किया नष्ट
x

कांकेर जिले के ताडोकी थानाक्षेत्र में एक रॉकेट मिला है। कोसरूंडा एसएसबी कैम्प से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास ये देसी बम मिला है। फोर्स ने बताया कि नक्सलियों ने इसे जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से दागा मगर ये फटा नहीं। एसएसबी के जवानों ने गस्त के दौरान इसे बरामद किया है। बम डिस्पोजल टीम ने इसे बाद में ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया।

एसएसबी के जवान निर्माणधीन रावघाट रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए गस्त पर रवाना हुए थे , इस दौरान कैम्प से कुछ दूरी पर ही जवानों की नजर देशी रॉकेट पर पड़ी। इस तरह के विस्फोटक नक्सली खुद तैयार करते हैं।



Next Story