छत्तीसगढ़

CG: सुढ़ेली गांव में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 400 किलोग्राम लाहन जब्त

Shantanu Roy
23 July 2025 6:30 PM IST
CG: सुढ़ेली गांव में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 400 किलोग्राम लाहन जब्त
x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश एवं जिला कलेक्टर दीपक सोनी तथा जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री पर नकेल कसने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बलौदाबाजार वृत्त के अंतर्गत ग्राम सुढ़ेली में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए।

आरोपी धन्नू भारती पिता मेहतर के कब्जे से 24 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। जब्त की गई महुआ शराब का बाजार मूल्य लगभग ₹4,800 तथा महुआ लाहन का मूल्य ₹24,000 आंका गया है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। विभागीय टीम ने मौके पर त्वरित छापेमारी कर जब्ती बनाकर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क), 59(च) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया है।
Next Story