छत्तीसगढ़

CG: भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यापारी की मौके पर मौत

Shantanu Roy
17 Sep 2024 6:56 PM GMT
CG: भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यापारी की मौके पर मौत
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। घटना का LIVE VIDEO भी वायरल हुआ है। वीडियो में बाइक सवार व्यापारी को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है​​​। टक्कर से व्यापारी करीब 15 फीट उछला है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सतीश गुप्ता (58) है, वह सीपत के स्वाति इलेक्ट्रॉनिक शॉप के संचालक थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल
रेफर किया था।


बताया जा रहा है कि मंगला स्थित निजी अस्पताल में भी उनकी हालत की बिगड़ती चली गई। इसके चलते डॉक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गांव ले गए। रविवार को उनकी मौत होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। व्यापारी सतीश गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर जब हादसा हुआ, तब लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। न ही कोई जानकारी जुटाई। अब पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Next Story