छत्तीसगढ़

CG: बड़े भाई ने छोटे भाई का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Nov 2024 6:34 PM GMT
CG: बड़े भाई ने छोटे भाई का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Gorella. गौरेला। गौरेला के दौंजरा गांव में साल 2017 में अपने तीन साल के बच्चे साथ खेत पर बने कुटिया में सो रहे किसान गोपाल सिंह पेंद्रो की अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि गोपाल का बड़ा भाई भारत सिंह पेंद्रो अक्सर शराब पीकर घर आता था। जिसके चलते भारत का अपने पिता और छोटे भाई गोपाल के साथ अक्सर विवाद होता था। गोपाल और पिता कई बार भारत को घर पर बांध कर रखते थे। जिसके चलते भारत अपने भाई से दुश्मनी का भाव रखता था। और मौका पाकर भारत ने अपने साथी शोभनाथ के साथ मिलकर गोपाल की हत्या कर दी। इस सात साल पुराने मामले में अब पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story