छत्तीसगढ़

CG: सशक्त एप से दुर्ग पुलिस ने चोरी की गाड़ी को ढूंढ निकाला

Shantanu Roy
16 Dec 2024 11:37 PM IST
CG: सशक्त एप से दुर्ग पुलिस ने चोरी की गाड़ी को ढूंढ निकाला
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस की सशक्त एप ने चोरी की गाड़ी को ढूंढ निकाला है। यह एप पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बनाया गया है और इसका मकसद चोरी हुई वाहनों की जानकारी और बरामदगी करना है। इस एप की मदद से थाना वैशाली नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन हीरो होण्डा स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी-07 एल.यु 7174 की जानकारी मिली जो थाना जामुल में चोरी की रिपोर्ट दर्ज होना पाया गया। इसके बाद थाना जामुल को अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया गया। इस एप को जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं उप निरीक्षक संकल्प राय सायबर क्राईम के निर्देशन में जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को डाउनलोड कराया गया है।
Next Story