छत्तीसगढ़
CG: नशे में धुत्त कार चालक, कई वाहनों को मारी ठोकर
jantaserishta.com
21 July 2024 11:01 PM IST

x
सीजी न्यूज़
अंबिकापुर: रविवार की दोपहर अंबिकापुर नगर के महामाया मंदिर के समीप ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के पास शराब के नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने कई वाहनों को ठोकर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में सेट की परीक्षा देने आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, सडक़ पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जिनमें अफरा-तफरी मच गई और वह दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई थी।
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक मंडल की राज्य पात्रता परीक्षा का एग्जाम था। इसमें सैकड़ों की संख्या में एग्जाम देने ओरियंटल पब्लिक स्कूल आए छात्रों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत्त बोलेरो चालक कई वाहनों को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ रहा था। परीक्षा खत्म होने के बाद सडक़ पर भारी भीड़ थी। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अनियंत्रित बोलेरो चालक की ठोकर से कई गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर मामले की जाँच में जुटी है।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारछत्तीसगढ़ न्यूज़ओरिएंटल पब्लिक स्कूलनशे में धुत्त बोलेरो चालकCG NewsChhattisgarh NewsOriental Public SchoolDrunk Bolero driver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





