छत्तीसगढ़
CG: कुत्ते का पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, दो टुकड़ों में कटी बॉडी
Shantanu Roy
25 March 2025 9:57 PM IST

x
देखें VIDEO...
Bhilai. भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में एक या कुछ निर्दयी शख्स ने एक बेजुबान कुत्ते के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ते के हाथ-पैर बांधकर उसे बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना खुर्सीपार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, मामला 22 मार्च शनिवार की बताई जा रही है। जब तक किसी ने उस बेजुबान को देखा, तब तक वह दो टुकड़ों में बंट चुका था।
PFA ने थाने में दिया लिखित शिकायत
इस दिल दहलाने वाली घटना को लेकर पुलिस ने FIR के पूर्व जांच शुरू कर दी है। मंगलवार 25 मार्च को लोकल रहवासियों के बयान पर PFA दुर्ग भिलाई की ओर से धनंजय, अपूर्व, कुशाल, मिलिंद, विनोद समेत कई लोगों ने थाने में उपस्थिति दर्ज कराइ और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने घटना स्थल से जुड़े कुछ संदिग्ध आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई है। सूत्रों के अनुसार, "डेरा बस्ती" में कई नशेड़ी और अपराधी किस्म के लोग रहते हैं, और स्थानीय लोग शक जता रहे हैं कि यह क्रूरता उन्हीं में से किसी ने की हो सकती है। हालांकि, जांच जारी है और पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, लेकिन संभावित आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं।
जानवरों के लिए भारत में कानून
भारत में जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने के लिए सख्त कानून हैं, जैसे कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत। हालांकि, इस तरह के मामलों में पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं, और स्थानीय एनजीओ और पशु अधिकार कार्यकर्ता अब FIR दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो समाज में हिंसा और अमानवीयता को बढ़ावा मिलेगा। PFA ने कहा कि, इस घटना ने समाज को एक बार फिर जागरूक होने का संकेत दिया है। हम सभी को मिलकर बेजुबानों के खिलाफ हो रही क्रूरता का विरोध करना होगा। इस कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
PFA की अपील :-
1. दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
2. पशु क्रूरता को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और सख्त कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
3. पुलिस और प्रशासन इस तरह की घटनाओं को हल्के में न लें और तुरंत कार्रवाई करें।
4. समाज को जागरूक किया जाए और बेज़ुबानों के प्रति दया और करुणा की भावना को बढ़ावा दिया जाए।
"समाज में इस तरह की घटनाओं के बढ़ने से समाज में असंवेदनशीलता और हिंसा का खतरा उत्पन्न होता है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है, और हमें मिलकर दोषियों को सजा दिलवाने और पशु अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।"
Tagsछत्तीसगढ़रेलवे ट्रैककुत्ते की हत्यापशु क्रूरतानिर्दयतापशु अधिकारअमानवीय घटनारेलवे हादसाजीवदयापशु संरक्षणChhattisgarhrailway trackkilling of doganimal crueltycrueltyanimal rightsinhuman incidentrailway accidentmercy to animalsanimal protectionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





