छत्तीसगढ़

CG: जुआ खेलते बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 Jan 2022 8:25 PM IST
CG: जुआ खेलते बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत गुरुवार देर रात जुआ खेलते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री भी शामिल है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 74 हजार रुपए से ज्यादा की रकम बरामद की है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली कि महानदी के किनारे शिकारीपारा में जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। कई जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री शिवरीनारायण निवासी चिराग केशरवानी सहित 9 लोग हत्थे चढ़ गए।
पुलिस ने चिराग केशरवानी सहित बलौदाबाजार के पलारी निवासी पिलेश्वर साहू, पामगढ़ निवासी दिलीप साहू, कसडोल निवासी अनिल साहू, गगन यादव, शिवरीनारायण निवासी मुकेश केवट, महेश्वर साहू, बिलासपुर के पचपेड़ी निवासी राम विलास और शिवरीनारायण निवासी हरि शंकर केशरवानी को गिरफ्तार किया है। बाकी भागे हुए जुआरियों का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story