
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां वाड्रफनगर पुलिस ने 10 दिनों से फरार चल रहे जिला बदर आरोपी मयंक यादव (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। मयंक पर 15 अगस्त की रात गुटखा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी पर पहले से ही 10 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामला 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे का है। पुलिस के अनुसार वाड्रफनगर निवासी प्रदीप कुमार देवांगन (33 वर्ष) ने आरोपी मयंक यादव से गुटखा मांगा था। इस पर मयंक अचानक भड़क गया और उसने प्रदीप के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं, आरोपी ने लोहे के कड़े से हमला कर प्रदीप को गंभीर चोट पहुंचाई।
जान से मारने की धमकी भी दी
वारदात के दौरान जब प्रदीप ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो मयंक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी चोट को शार्प ऑब्जेक्ट से लगी चोट बताया। घटना के बाद पीड़ित प्रदीप की शिकायत पर वाड्रफनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 155/25 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। लेकिन वारदात के बाद से मयंक फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। आखिरकार 25 अगस्त को आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने कबूला जुर्म, हथियार बरामद
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मयंक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का कड़ा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।
आरोपी पर पहले से 10 केस दर्ज
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी मयंक यादव पर पहले से ही 10 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, अवैध गतिविधियों और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं, जो अभी अदालत में विचाराधीन हैं। वाड्रफनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले से ही जिला बदर था, इसके बावजूद वह लगातार क्षेत्र में घूमकर लोगों को धमकाता और विवाद करता था। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी फरारी के दौरान कहां-कहां छिपा रहा और क्या किसी अन्य वारदात में भी शामिल था। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
Tagsबलरामपुर पुलिसवाड्रफनगर थानागुटखा विवादमयंक यादव गिरफ्तारजिला बदर आरोपीप्रदीप कुमार देवांगनलोहे का कड़ा हमलाअपराध क्रमांक 155/25रामानुजगंज जेलबलरामपुर क्राइम न्यूज़Balrampur PoliceWadrafnagar Police StationGutkha disputeMayank Yadav arrestedDistrict Ban accusedPradeep Kumar DewanganIron Bracelet AttackCrime No. 155/25Ramanujganj JailBalrampur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





