छत्तीसगढ़

CG: जिला प्रसाशन ने निरस्त किए सारे प्रतिबंध, पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट, आदेश जारी

jantaserishta.com
8 Feb 2022 10:24 PM IST
CG: जिला प्रसाशन ने निरस्त किए सारे प्रतिबंध, पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट, आदेश जारी
x
सीजी न्यूज़

बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के तांडव के बाद राहत मिली है। इसी बीच जिला प्रसाशन द्वारा लगाए गए सारे प्रतिबन्धों को निरस्त कर दिया गया है। जिसका आदेश बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने जारी किया है। जारी आदेश में कलेक्टर ने किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध को शिथिल करने की बात कही गई है।

इसके साथ ही किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स, थिएटर आदि से 33 प्रतिशत उपस्थिति की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। इस आदेश के बाद जिले के अंतर्गत सभी विद्यालय, महाविद्यालय, लाइब्रेरी व अन्य शैक्षणिक संस्थान पूर्ववत संचालित हो सकेंगे। हालांकि हर परिस्थिति में कोरोना से बचाव के नियम जैसे की मास्क, सामाजिक दूरी और सैनेटाइजेशन आदि का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story