छत्तीसगढ़

CG: सोशल मीडिया में वीडियो डालकर दिखाई गुंडागर्दी, गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 Jun 2026 10:58 PM IST
CG: सोशल मीडिया में वीडियो डालकर दिखाई गुंडागर्दी, गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वाले छह व्यक्तियों को चिन्हांकित कर कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष रूप से उन लोगों पर निगरानी रखी जो ‘किंग’, ‘डॉन’, ‘गैंगस्टर’ जैसी आपराधिक छवि दर्शाने वाली आईडी बनाकर हथियार, नशाखोरी और गुंडागर्दी का प्रदर्शन कर रहे थे। 06 व्यक्तियों को तलब किया गया, जिसमें 04 नाबालिग थे और 02 वयस्क।
जांच में पता चला कि नाबालिगों द्वारा सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। पुलिस ने इन पोस्टों को तत्काल हटवाया और नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी। अभिभावकों को यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग न केवल कानूनन अपराध है बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान भी पहुंचा सकता है। नाबालिगों और उनके परिवार को आगे काउंसलिंग हेतु भेजा गया ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां न हों।
इसके अतिरिक्त 02 वयस्कों के मोबाइल फोन की जांच में भी आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री मिली। पुलिस ने सामग्री हटवाकर उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी और थाना छावनी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य डिजिटल माध्यमों पर पुलिस की निगरानी लगातार बनी हुई है। दुर्ग पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी, नशाखोरी, हथियारों का प्रदर्शन, डराने-धमकाने वाले वीडियो या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ लोग अपने अकाउंट में स्वयं को किंग, डॉन या गैंगस्टर के रूप में पेश करते हुए हथियार और नशे से संबंधित सामग्री साझा कर रहे थे। ऐसे अकाउंटों को चिन्हांकित कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग पुलिस ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों और नाबालिगों की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें। अक्सर युवा वर्ग लोकप्रियता, लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा कर देते हैं, जो कानूनन अपराध माने जाते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर निम्नलिखित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी:
लड़ाई-झगड़े और मारपीट के वीडियो पोस्ट करना
गाली-गलौज और गुंडागर्दी दिखाना
नशाखोरी को बढ़ावा देने वाली सामग्री साझा करना
हथियारों का प्रदर्शन
धार्मिक, जातीय या सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट
समाज में भय, तनाव या अशांति फैलाने वाली सामग्री
दुर्ग पुलिस साइबर सेल की टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रख रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
कुलदीप सिंह, पिता जय सिंह, उम्र 23 वर्ष, सेक्टर 11 थाना छावनी
दुर्गेश सोनी, पिता नरेंद्र सोनी, उम्र 21 वर्ष, प्रगतिनगर केम्प 1 थाना छावनी
पुलिस ने बताया कि इन लोगों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंटों की जांच कर भविष्य में किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदुर्ग पुलिससोशल मीडियाभड़काऊ पोस्टनाबालिगसाइबर सेलछावनी थानावैधानिक कार्रवाईकुलदीप सिंहदुर्गेश सोनीइंस्टाग्रामफेसबुकDurg PoliceSocial MediaInflammatory PostMinorCyber ​​CellCantonment Police StationLegal ActionKuldeep SinghDurgesh SoniInstagramFacebookछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story