छत्तीसगढ़
CG: डीजल का टैंकर पलटा, बाल्टी-ड्रम में तेल भरकर ले गए लोग
Shantanu Roy
8 Jun 2025 10:46 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दरहोरा के पास रविवार को डीजल लोड टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर से डीजल लीक होकर सड़क और खेत में फैलने लगा। जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाल्टी और ड्रम समेत कई सामान लेकर डीजल इकट्ठा कर लूटने लगे। हालांकि, पुलिस ने खतरे को देखते हुए लोगों को मौके से हटा दिया। जानकारी के मुताबिक, रविवार को यूपी से डीजल लेकर टैंकर क्रमांक आरजे 04, जीडी 0311 अंबिकापुर की ओर आ रहा था। तभी टैंकर दरहोरा के पास बेकाबू होकर मोड़ पर पलट गया। टैंकर की रफ्तार ज्यादा थी और मोड़ पर टैंकर का ड्राइवर वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे में हजारों लीटर डीजल बह गया।
टैंकर के पलटने से टैंकर से डीजल लीक होकर सड़क और खेतों में बहने लगा। सूचना पर दरहोरा और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में डीजल लूटने के लिए जुट गए। लोग ड्रम, बाल्टी और मग्गे के साथ डीजल जमा कर भरने लगे। इसकी सूचना मिलने पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीजल में आग लगने की आशंका पर लोगों को दूर हटाया। लोग बड़ी मात्रा में डीजल जमा कर ले गए। चूंकि खेत सूखे थे, इसलिए इस डीजल में पानी की मिलावट नहीं हो सकी और डीजल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा सकता है। टैंकर में लोड हजारों लीटर डीजल बह जाने से लाखों रुपए का नुकसान अनुमानित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





