छत्तीसगढ़
CG: उपसरपंच ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
3 July 2025 8:01 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के उपसरपंच मुकेश जगत (22) ने 21 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय युवती घर में अकेली थी और परिजन काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश जगत पहले से ही पीड़िता को जानता था। वह अचानक युवती के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
शाम को युवती की मां के घर लौटने पर उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर हिर्री थाना पहुंचे और उपसरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि पीड़िता दसवीं तक शिक्षित है और घरेलू कार्य करती है। आरोपी मुकेश जगत ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Tagsबिलासपुरदुष्कर्मउपसरपंचहिर्री थानायुवती से रेपमुकेश जगतगिरफ्तारअवनीश पासवानFIRमहिला अपराधBilaspurrape casevillage deputy sarpanchMukesh JagatHiri police stationminor girl abusepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





