छत्तीसगढ़

CG: बीमारी से हताश होकर युवक ने कर ली ख़ुदकुशी, कमरें में मिला सुसाइड नोट

Shantanu Roy
18 July 2024 5:37 PM GMT
CG: बीमारी से हताश होकर युवक ने कर ली ख़ुदकुशी, कमरें में मिला सुसाइड नोट
x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के आर्य नगर कोहका निवासी कमलेश कुमार देशमुख (53) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरशोत्म कुर्रे ने बताया कि, कमलेश पेशे से ड्राइवर था। वो ज्वाइंट परिवार में रहता था। घर में उसकी पत्नी, दो बेटे, बड़े भाई का परिवार और माता पिता रहते हैं। 17 जुलाई की रात 10 बजे वो घर पहुंचा। उसने खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया।

सुबह 6 बजे परिवार वालों ने उसे जगाया तो वो नहीं जागा। काफी आवाज देने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन लोगों ने अंदर झांककर देखा कि वो पत्नी की साड़ी से फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा है कि वो खुद से आत्महत्या कर रहा है। शारीरिक तकलीफ के चलते वो ऐसा कदम उठा रहा है। इसके लिए उसके घर परिवार के लोगों को परेशान ना किया जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story