
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो अलग अलग मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कबाड़ बिनने वाले ने युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया, तो दूसरे मामले में गांव के पड़ोसी ने ग्रामीण के पीठ पर टांगी से वार कर दिया। घटना के बाद दोनों ही मामलों में संबंधित पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिसमें अतरमुड़ा जिला पंचायत के पीछे रहने वाला भगवान दास 40 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह 27 फरवरी की रात को रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक के पास आकर बैठा हुआ था।
इसी दौरान कबाड़ बिनने वाला भगत नामक युवक उसके पास पहुंचा और बिना कारण उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे जब भगवान दास ने उसका विरोध किया, तो भगत ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे ब्लेड से उसके चेहरे पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले ने नशे में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद घायल किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसे उसके परिजनों ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद कल घायल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





