छत्तीसगढ़

CG: बारिश के चलते फसल हो रही ख़राब

Shantanu Roy
3 Nov 2024 11:07 PM IST
CG: बारिश के चलते फसल हो रही ख़राब
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्र में विगत सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके फलस्वरुप धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। विदित हो कि खेतों में धान की फसल पक चुकी है। इसी दौरान बारिश होने की वजह से किसानों ने धान की कटाई रोक दी। मौसम साफ होते ही धान की कटाई में तेजी आएगी। किसानों के मुताबिक इस समय बारिश नुकसानदायक है। बारिश की वजह से धान की कटाई में बाधा उत्पन्न होगी। वहीं धान की बोलियों को भी नुकसान पहुंचता है। ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
Next Story