छत्तीसगढ़

CG CRIME: मजदूर पर अचानक गिरा पेड़, अस्पताल में मौत

Shantanu Roy
18 Oct 2024 6:31 PM GMT
CG CRIME: मजदूर पर अचानक गिरा पेड़, अस्पताल में मौत
x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र के हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के दौरान हादसा हो गया। पेड़ की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी उदयपुर में दाखिल किया गया। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हसदेव क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की जा रही है। पेड़ों की कटाई के लिए लक्ष्मणगढ़ निवासी कमलेश्वर सिरदार (27) मजदूरी करने गया था।


दोपहर करीब 1 बजे वह पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे साथ काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकाला। कमलेश्वर सिरदार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में दाखिल कराया गया। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान कमलेश्वर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कमलेश्वर के परिजन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। शाम हो जाने के कारण आज शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। शनिवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
Next Story