छत्तीसगढ़

CG CRIME: डॉक्टर के सूने मकान से की लाखों की चोरी, केस दर्ज

Shantanu Roy
14 Sep 2024 6:05 PM GMT
CG CRIME: डॉक्टर के सूने मकान से की लाखों की चोरी, केस दर्ज
x
दो संदेही हिरासत में
Manendragarh. मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा क्षेत्र में स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में डॉक्टर के सूने घर में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। मामले में पुलिस द्वारा 2 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आमाखेरवा स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में सेंट्रल हॉस्पिटल में पदस्थ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह निवास करते हैं। शुक्रवार की सुबह डॉ. सिंह सेंट्रल हॉस्पिटल चले गए थे।

वहीं उनकी पत्नी जो नई लेदरी स्थित गिद्धडांड शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षिका हैं, सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल चली गई थीं। दोपहर 2 बजे जब वे अपने घर लौटीं तो घर के पिछले दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे में अंदर जाकर देखा आलमारियां खुली हुई थीं और सामान बिखरे पड़े थे। चोरी की आशंका पर उन्होंने अपने पति डॉ. सिंह को सूचना दी। डॉ. सिंह घर पहुंचे और चोरी गए सामानों की जानकारी लेने के बाद सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में उपस्थित होकर घर से कान का सोने का टॉप्स और 25 हजार रूपए कैश चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Next Story