छत्तीसगढ़
CG CRIME: बेटे ने पिता पर लोहे की रॉड से किया हमला, हालत गंभीर
Shantanu Roy
2 Dec 2025 6:49 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। दयालबंद क्षेत्र में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात करीब 10:45 बजे की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दयालबंद, गुजराती दुकान के पास निवास करता है और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम करता है। रोजाना की तरह खाना खाकर वह रात को घर की बालकनी में खड़ा था। उसी समय उसका बड़ा बेटा हर्ष नरसिंग बाहर घूमकर घर लौटा।
पीड़ित ने बेटे को बताया कि 5 दिसंबर 2025 को उन्हें भिलाई में रिश्तेदारी में होने वाले सगाई कार्यक्रम में जाना है। इस पर हर्ष नाराज हो गया और उसने पिता से जाने से साफ मना कर दिया। यहीं से विवाद शुरू हो गया। पीड़ित के अनुसार हर्ष अचानक उग्र हो गया और मां-बहन से संबंधित अशोभनीय गालियां देने लगा, जिससे पिता को गहरा ठेस पहुंची। जब उन्होंने बेटे को गाली देने से रोका तो वह और अधिक उत्तेजित हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हर्ष ने घर में रखी एक लोहे की रॉड उठाई और पिता के सिर पर दे मारी।
वार इतना तेज था कि पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीड़ित ने बताया कि यह पूरी घटना उसके छोटे बेटे उत्कर्ष नरसिंग ने भी देखी और उसने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक हमला हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित सीधे पुलिस थाने पहुंचा और बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि बेटे ने न केवल मां-बहन की गालियां दीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। घायल पिता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना घरेलू विवाद का नतीजा है, लेकिन लोहे की रॉड से हमला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsमोहला-मानपुरबाघ की आमदपगमार्कदक्षिण वन परिक्षेत्रनवागढ़DFO दिनेश पटेलगाय का शिकारवन विभाग अलर्टहाथी आतंकतेंदुआ मूवमेंटमहाराष्ट्र सीमाजंगली जानवरों की सक्रियतावन्यजीव सुरक्षाMohla-Manpurtiger arrivalpugmarksSouth Forest RangeNavagarhDFO Dinesh Patelcow huntingforest department alertelephant terrorleopard movementMaharashtra borderwild animal activitywildlife protectionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





