छत्तीसगढ़
CG क्राइम: गंगाजल में साइनाइड मिलाकर मर्डर की वारदात, आरोपी को अंतिम सांस तक जेल की सजा
jantaserishta.com
28 Aug 2026 1:24 PM IST

x
बहुचर्चित साइनाइड मर्डर केस.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी के बहुचर्चित साइनाइड मर्डर केस में सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब दो साल पहले गंगरेल के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिली वीरेंद्र देवांगन की लाश के मामले में आरोपी खुशवंत उर्फ खुब्बू को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
आरोप है कि तांत्रिक क्रिया के बहाने मृतक को गंगरेल के जंगल में बुलाया गया और गंगाजल में साइनाइड जैसा घातक जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। मामला करीब दो साल पुराना है। गंगरेल इलाके के जंगल में वीरेंद्र देवांगन की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वीरेंद्र कर्ज की परेशानी से जूझ रहा था।
इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी खुशवंत उर्फ खुब्बू से हुई। आरोप है कि आरोपी ने तांत्रिक क्रिया के जरिए कर्ज उतारने का झांसा दिया और इसके बहाने वीरेंद्र से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस के मुताबिक, जब मृतक को आरोपी की कथित गतिविधियों का पता चलने लगा और राज खुलने का डर सताने लगा, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि खुशवंत ने तांत्रिक क्रिया के बहाने वीरेंद्र को गंगरेल के जंगल में बुलाया और गंगाजल में साइनाइड जैसा घातक जहर मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद वीरेंद्र की मौत हो गई और शव को जंगल में छोड़ दिया गया।
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और प्रकरण न्यायालय में पहुंचा। सत्र न्यायालय में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मामले से जुड़े साक्ष्य और गवाह पेश किए। अब अदालत ने आरोपी खुशवंत उर्फ खुब्बू को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
धमतरी के इस चर्चित साइनाइड मर्डर केस में आया यह फैसला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। तांत्रिक क्रिया के नाम पर कर्ज से परेशान व्यक्ति को झांसा देने और फिर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के इस मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





