छत्तीसगढ़

CG Crime: शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती से बनाया सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार

Harrison
16 Oct 2024 10:32 PM IST
CG Crime: शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती से बनाया सम्बन्ध, आरोपी गिरफ्तार
x
Kondagaon कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 4 साल से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवक ने जब शादी से मना कर दिया तो युवती थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि 2021 में आरोपी मनीराम मांडवी Maniram Mandvi (23) ने 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं' कहकर शादी का झांसा दिया। फिर उसने युवती की इच्छा के खिलाफ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई। थाना कोंडागांव की टीम ने फरार आरोपी मनीराम मांडवी की तलाश की, जो अपने घर पर मिला। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई, आरोपी ने युवती से रेप की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक रिमांड मिलने के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
Next Story