छत्तीसगढ़

CG CRIME: 15 लाख के गांजे की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
30 Sept 2024 9:22 PM IST
CG CRIME: 15 लाख के गांजे की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Jagdalpur. जगदलपुर। गांजा की तस्करी के लिए शातिर तस्कर नए नए तरीके अजमाते हैं। कभी कार की सीट के नीचे तो कभी ट्रक में विभिन्न जगहों में छुपाकर गांजा एक प्रांत से दूसरे राज्य ले जाते हैं। वहीं अब तस्कर ने जैविक खाद का सहारा लिया और इसकी आड़ में गांजा तस्करी करके ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे था। मामले में जगदलपुर पुलिस ने कार्रवाई की और 15 लाख से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया है। दरअसल जगदलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई कर रही है।


ताजा मामले में पुलिस ने टाटा ट्रक से 153 किलोग्राम गांजा बरामद किया और अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। ट्रक में गांजा को ओडिशा से अमरावती, महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक पर जैविक खाद के बीच में गांजा को छुपाया। इसकी आड़ में तस्करी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया और तस्करी को नाकाम किया। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। बता दें कि पिछले 6 महीनों में नगरनार पुलिस ने 13 सौ किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है।
Next Story